धनबाद, सितम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद। वासेपुर जलमीनार से सोमवार को आपूर्ति करने के बावजूद अधिकांश घरों में पानी नहीं पहुंचा। इससे लोग परेशान रहे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का कहना है कि जलमीनार में कम पानी होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। देर रात जलमीनार में पानी भरकर मंगलवार को वासेपुर क्षेत्र में पर्याप्त रूप से आपूर्ति की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...