धनबाद, नवम्बर 27 -- पर्यावरण संरक्षण और मां भगवती की महिमा Dhanbad News: शास्त्री नगर, जमुआटांड़ (हरिणा) में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन गुरुवार को ब्रह्मर्षि आचार्य डॉ दुर्गेशाचार्य ने मां भगवती की महिमा का वर्णन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जल, जंगल, पहाड़ और प्राकृतिक संपदाओं की रक्षा को प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व बताया। महाराज ने कहा कि प्रकृति ईश्वर की अनुपम देन है। जल, जंगल और पहाड़ मानव जीवन के आधार हैं। जल का दुरुपयोग रोकने, वृक्षों की रक्षा करने और वनों की कटाई पर अंकुश लगाने की जरूरत है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का खामियाजा मानव समाज को ही भुगतना पड़ता है। प्रकृति की रक्षा ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। कथा के दौरान मां भगवती की महिमा, भक्ति औ...