धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से पूरा रास्ता तालाब में तब्दील हो गया है। जलजमाव के कारण मरीजों, उनके परिजनों, एंबुलेंस और आम राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों को उठानी पड़ रही है। पानी के नीचे गड्ढों का अंदाजा नहीं लगने से कई बाइक चालक फिसलकर गिर चुके हैं। अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को लेकर पहुंचने वाली एंबुलेंस को भी इस रास्ते से गुजरने में दिक्कत होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...