Dhanbad News: जय जगन्नाथ के जयकारों से गुंजायमान हुआ झरिया कोयलांचल
धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: झरिया में गुरुवार को आस्था और भक्ति का अनूठा समागम देखने को मिला, जब भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र की भव्य रथयात्रा पूरी परंपरा और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। 'जय जगन्नाथ स्वामी' और 'नाथों के नाथ प्रभु जगन्नाथ' के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डोर थामकर महाप्रभु के रथ को खींचा और माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नयाबाजार, सूजागंज व गिरिधारी साह हाट से निकली रथयात्राधार्मिक अनुष्ठान पंचदेव मंदिर में महाअभिषेक और छप्पन भोगरथयात्रा से पूर्व, सुबह मेन रोड स्थित प्राचीन पंचदेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आचार्य पंडित विजय पांडेय, नवीन पांडेय, अशोक पांडेय, महेश पांडेय और अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.