Dhanbad News: जयराम की अग्रिम जमानत पर फैसला 14 को
धनबाद, सितम्बर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रतिनिधि। बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ गाली-गलौज मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो सहित अन्य की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने केस डायरी कोर्ट में पेश किया।
सुनवाई का विवरण बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने दलील देते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उन्हें मुकदमे में फंसाया गया है, जिसका विरोध अपर लोक अभियोजक ने किया। दोनों पक्ष को सुनने के बाद कोर्ट ने आदेश के लिए 14 सितंबर की तारीख निर्धारित की। विधायक के अलावा सुशील मंडल, महेंद्र साव, राजकुमार मंडल की ओर से भी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है।
कोर्ट का निर्णय अधिवक्ता ने फिर से विधायक समेत अन्य की गिरफ्तारी पर रोक लगाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.