Dhanbad News: जमुनिया नदी किनारे अवैध खनन स्थलों का बंद किया गया रास्ता
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। बाघमारा, ब्लॉक दो क्षेत्र में रविवार को एबीओसीपी के जमुनिया संप के ऊपर जो जमुनिया नदी के समीप है, वहां पर अवैध कोयला खनन स्थल को जानेवाले रास्ते को बंद किया गया। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में क्षेत्रीय प्रबंधन ने ओबी गिराकर रास्ते का बंद किया। यह जानकारी बीसीसीएल की ओर से दी गई है। बताया गया कि उक्त रास्ते को कोयले के अवैध खनन को रोकने के लिए बंद करना जरूरी था। बड़े पैमाने पर ओबी इसलिए गिराया गया ताकि भविष्य में उक्त रास्ते को खोला नहीं जा सके। अंदरखाने दी गई जानकारी के अनुसार जमुनिया नदी किनारे अवैध खनन स्थलों से निकाले गए कोयले की ढुलाई उक्त रास्ते से ही होती रही है। रास्ता बंद होने जाने से उम्मीद जताई जा रही है कि असामाजिक तत्वों की ओर से उस ओबी को हटाया न जा सके एवं अवैध खनन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.