धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: कतरास बाजार के मस्जिद पट्टी में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। तारा बेगम ने कतरास पुलिस को लिखित शिकायत देकर घर में घुसकर मारपीट करने और सामान ले जाने का आरोप मो. रियाजुद्दीन, सोनू एवं सुल्तान पर लगाया है। 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर तारा बेगम, बेबी बीबी, मदीना बीबी एवं सैयब ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तारा बेगम व अन्य ने आरोप लगाया कि उनकी पैतृक जमीन रियाजुद्दीन ने उनकी सास सफीदन बीबी से लिखवा ली है। इसे लेकर न्यायालय में ओरिजनल सूट 1962/20 चल रहा है। आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने के लिए दो बार मारपीट की गई और दोनों बार पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वृद्ध सफीदन बीबी को बहला-फुसलाकर वर्ष 2018 में केवाल...