Dhanbad News: जमीन का बकाया मांगने पर दो महिलाओं की पिटाई
धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। जमीन के पैसों के तगादे को एक परिवार पर आरोपी ने जानलेवा हमला किया। घटना में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हीरापुर की निशु गुप्ता ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। निशु गुप्ता ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले शिवा कुमार गोस्वामी ने जमीन के एवज में उनसे 6.45 लाख रुपए लिया था। इसमें से आरोपी ने 2.25 लाख रुपए वापस कर दिए थे, लेकिन बाकी रकम बकाया थी। दो अगस्त को बकाया रुपए मांगने पर रात करीब 11.10 बजे शिवा गोस्वामी अपने साथ पांच अज्ञात साथियों के साथ पीड़िता के घर घुस गया। ईंट और लाठियों से हमला कर निशु गुप्ता की बहन नेहा कुमारी का सिर फोड़ दिया। उनकी भांजी शिवानी कुमारी को लाठी-डंडों से बेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.