धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: जमीन खरीद-बिक्री के विवाद में मारपीट को लेकर छाताबाद कैलुडीह निवासी मोकर्रम अंसारी ने रविवार को जोड़ापोखर थाना में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, जियलगोरा नंबर-16 निवासी मो. आजाद अंसारी से गोविंदपुर के कुर्सीडीह मौजा में 10 कट्ठा जमीन का सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ था, जिसके एवज में छह लाख रुपये अग्रिम दिए गए थे। जमीन विवादित निकलने पर जब मोकर्रम ने बकाया राशि मांगी, तो आरोप है कि 30 जुलाई की रात मो. आजाद अंसारी और उनके भाई मो. वसीम ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...