Dhanbad News: जमसंघ बच्चा गुट ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: झरिया। जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) कुजामा कोलियरी के शाखा सचिव प्रीतम रवानी ने बुधवार को बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इसमें कुजामा से टाटा के जामाडोबा वाशरी तक हाईवा कोयला परिवहन से फैल रहे भारी प्रदूषण पर तत्काल नियंत्रण की मांग की गई है। साथ ही दीपू धौड़ा के विस्थापित परिवारों को जेआरडीए योजना के तहत बेलगढ़िया टाउनशिप में शीघ्र स्थानांतरित करने और पुनर्वास में भेदभाव समाप्त करने की बात कही गई है। इसके अलावा कुजामा आउटसोर्सिंग से हटाए गए स्थानीय मजदूरों को पुनः बहाल करने की मांग की गई है। प्रीतम रवानी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संघ और स्थानीय जनता चक्का जाम करेगी। यह भी पढ़ें- दो यूनियनों के आंदोलन से पूर्वी झरिया में कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप यह भी पढ़ें- Dhanba...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.