धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा नेताओं द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने सांसद ढुलू महतो को विकास विरोधी करार दिया। नेताओं ने कहा कि कोयलांचल की जनता आज भू-धंसान, विस्थापन, पुनर्वास, बेरोजगारी और सुरक्षित आवास जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सांसद और भाजपा नेता जनहित के मुद्दों को छोड़ बयानबाजी में व्यस्त हैं।कांग्रेस नेता मनोज यादव ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप। भाजपा को अपनी उपलब्धियां और कार्ययोजना जनता के सामने रखनी चाहिए। योगेंद्र सिं...