Dhanbad News: जनता दरबार में डीसी ने शिकायतों पर कार्रवाई का दिया निर्देश
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: धनबाद। डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार लगा कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन डीसी को सौंपा। एक महिला फरियादी ने अपने घर पर जबरन ताला लगाए जाने, पूर्व में मारपीट एवं धमकी दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने घर का ताला खुलवाने, सुरक्षा प्रदान करने एवं मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। वहीं, जिला उत्पाद विभाग में कार्यरत दो कर्मियों ने पिछले पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं होने की समस्या डीसी के समक्ष रखी। कर्मियों ने लंबित वेतन का भुगतान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। जनता दरबार में कई अन्य मामले भी आए। डीसी ने सभी ममलों का निष्पादन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.