धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों और फरियादियों ने भाग लिया। जनता दरबार में लगभग 100 से अधिक लोग अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आए। डीसी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान की दिशा में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। जनता दरबार में भू-माफिया द्वारा जबरन कब्जा करने, दोहरी जमाबंदी में सुधार करने, लंबित राशन कार्ड को लाल कार्ड में परिवर्तित करने, भू-माफियाओं द्वारा जमीन का अतिक्रमण करने, सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने, जालसाजी कर पुश्तैनी जमीन की अवैध बिक्री करने सहित अन्य मामले प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जिले में भूअर्जन से जुड़े मामलों के निराकरण को तीन दिवसीय शिविर का होगा आयोजन डीसी ने सभी मामलों...