Dhanbad News: जटाशंकर सिंह का इस्तीफा नामंजूर, जमसं में बने रहेंगे उपाध्यक्ष
धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: झरिया। जनता मजदूर संघ बच्चा गुट पीबी एरिया के उपाध्यक्ष जटाशंकर सिंह द्वारा दिया गया इस्तीफा संगठन की कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया है। इस संबंध में संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह के हस्ताक्षर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, उपाध्यक्ष जटाशंकर सिंह ने बीते 5 अगस्त 2026 को संगठन को अपना त्याग पत्र प्रेषित किया था। इस इस्तीफे को लेकर संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक में चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन के प्रति उनके दीर्घकालिक योगदान, समर्पण और त्याग को देखते हुए उनका त्याग पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। महामंत्री अभिषेक सिंह ने पत्र के माध्यम से जटाशंकर सिंह से अनुरोध किया है कि वे पूर्व की भांति संगठन में बने रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.