Dhanbad News: जगजीवन नगर में राधाअष्टमी पर पुष्पाभिषेक
धनबाद, सितम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद। इस्कॉन धनबाद की ओर से शनिवार को डॉक्टर कॉलोनी, जगजीवन नगर में राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा विशेष अतिथि थे। महोत्सव के दौरान हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इस्कॉन मायापुर के अतुल कृष्ण प्रभु जी की राधारानी की महिमा पर कथा रही। ऑस्ट्रेलिया में जन्मे अतुल कृष्ण प्रभु वर्तमान में मायापुर में रहकर भक्ति एवं कृष्णभावनामृत के प्रचार-प्रसार में सेवा कर रहे हैं। उन्होंने राधारानी के दिव्य स्वरूप और भक्ति भाव का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: श्रीश्री पंचमूर्ति मंदिर में मनाई गई राधा अष्टमी यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.