Dhanbad News: जंगली सुअर के हमले में साला-बहनोई घायल
धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धारजोरी गांव के पास जंगल की ओर जाना दो रिश्तेदारों के लिए मुसीबत बन गया। सुबह जंगल की ओर गए साला-बहनोई पर अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इस हमले में हेमलाल किस्कु गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके बहनोई परमेश्वर को भी काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हेमलाल के अनुसार वे अपने बहनोई परमेश्वर के साथ सुबह गांव के पास जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में उनके दोनों हाथ, पैर और सिर में चोटें आईं। हेमलाल को बचाने और खुद को सुरक्षित रखने के दौरान परमेश्वर भी घायल हो गए। दोनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को अपनी ओर आते देख जंगली सुअर जंगल की ओर भाग निकला। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.