धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: बनियाहीर स्थित एक स्कूल गेट के आगे गुरुवार को स्कूली छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में 11वीं कॉमर्स का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान जामाडोबा के पंजाबी धौड़ा निवासी के रूप में हुई है, जिसके सिर में गंभीर चोट आई है और काफी खून बहा है। मारपीट में शामिल दूसरे छात्र की पहचान बनियाहीर निवासी के रूप में हुई है। स्कूल परिसर के बाहर हुई इस घटना से काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पकार पहुंची पुलिस व स्कूल प्रबंधन सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल किसी ने लिखित शिकायत नही की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...