Dhanbad News: छात्रों के आंदोलन को दबाना लोकतंत्र पर हमला: माले
धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: धनबाद। भाकपा माले की धनबाद जिला कमेटी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को दबाने की कोशिश की निंदा की है। कमेटी के सदस्य राणा चट्टराज ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर मुख्य चुनाव आयुक्त गणेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। कहा कि वामपंथी छात्र संगठनों और सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती केंद्र सरकार की असहिष्णुता को उजागर करती है। शांतिपूर्ण विरोध करना, सरकार से सवाल पूछना और उसकी नीतियों की आलोचना करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों की आवाज सुनने की बजाय आंदोलन को दबाने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भी पढ़ें- स्टालिन ने CJP के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा- असहमति अपराध नहीं यह भी पढ़ें- Bokaro News: एसआईआर वापस लेने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.