Dhanbad News: छात्रा ने अपने ही घर में की आत्महत्या
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: सिजुआ। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के छोटानगरी निवासी बिरेंद्र रवानी की 21 वर्षीय पुत्री ने अपने ही घर में दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मृतका के परिजन घर में नहीं थे, सभी मनसा पूजा मनाने अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। आस पड़ोस के लोगों की जानकारी पर वे लोग पहुंचे व तेतुलमारी थाना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय कुछ लोगों के अनुसार छात्रा पढ़ाई को लेकर हमेशा तनाव में रहती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.