Dhanbad News: छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी
धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: सिंदरी डीएवी, एसेंट पब्लिक स्कूल व अशर्फी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने गुरुवार को प्रधानखंता सीआरपीएफ 154 बटालियन कैंप पहुंचकर कमांडेंट के अलावा अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों को राखी बांध आशीर्वचन लिया। कमांडेंट सुनीलदत्त त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी ओमप्रकाश सिंह आदि मौके पर थे। इसके अलावा खेतटांड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय व कोड़ाडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को आमझर पंचायत सचिवालय पहुंचकर मुखिया धर्मेंद्र रवानी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को राखी बांधा। मुखिया ने छात्राओं को उपहार स्वरूप छाता दिया। एचएम दीपक कुमार मंडल, मिहिर कुमार महतो, निभा कुमारी, दिलीप कुमार मंडल आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नौरंगराय की छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी, मिला सुरक्षा का वचन यह भी पढ़ें- एसजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.