धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। छाताबाद में हुए भू-धंसान के बाद न्यू आकाशकिनारी कोलियरी प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। शुक्रवार को डोजर, जेसीबी और हाइवा समेत कई भारी मशीनों की मदद से छाताबाद फुटबॉल मैदान, तालाब और क्षतिग्रस्त मकानों को हटाकर गड्ढों की भराई कराई गई। पूरे इलाके का समतलीकरण करने की योजना है। इधर भू-धंसान के कारणों और संभावित प्रभावित क्षेत्रों का पता लगाने के लिए आईएसएम-आईआईटी धनबाद के विशेषज्ञों की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। टीम जमीन के भीतर हो रही हलचल का अध्ययन कर प्रभावित एवं संभावित भू-धंसान वाले इलाकों का आकलन कर रही है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: छाताबाद भू-धंसान प्रभावित इलाके का सर्वे शुरू इस दौरान न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के पीओ अरविंद कुमार झा, प्रबंधक अमित...