Dhanbad News: छाताबाद फुटबॉल मैदान के पास फिर धंसी जमीन
धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: कतरास। छाताबाद में भू-धंसान का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को फुटबॉल मैदान के पास जमीन नीचे बैठ गई। बारिश के पानी से धंसे हिस्से में जलजमाव हो गया है। मैदान में पहले से पड़ी दरारों का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। लगातार बारिश के बाद बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से भू-धंसान स्थल के समीप तालाब की भराई कराई गई थी। इसके लिए बनाए गए रास्ते में भी दरारें पड़ गई हैं और कई जगह जमीन धंस गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले की तुलना में जमीन काफी नीचे बैठ चुकी है। हालांकि जमीन कब धंसी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: राजपूत बस्ती में गोफ का दायरा बढ़ा, बीसीसीएल ने शुरू की भराई मैदान में लगातार दरार बढ़ने और जमीन के बैठने से लोगों में डर बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.