Dhanbad News: छाताबाद के अल्कामा अंसारी ने पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: छाताबाद निवासी मो अल्कामा अंसारी ने बोकारो में आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सब-जूनियर अंडर-83 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 215 किलोग्राम वजन की डेडलिफ्ट उठाकर उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। द फिटनेस गैराज में कोच सुमित साव के निर्देशन में मो एकराम अंसारी के पुत्र मो अल्कामा अंसारी प्रशिक्षण लेते हैं। उनकी इस सफलता से परिवार के सदस्यों, प्रशिक्षक और स्थानीय लोगों में खुशी है। नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के दम पर हासिल की गई इस उपलब्धि को क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: वेटलिफ्टिंग में नेशनल चैंपियनशिप में चयन
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.