Dhanbad News: छाताबाद काजू बागान में बना गोफ, तालाब का पानी घुसने से दहशत
धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद स्थित काजू बागान के सतीबांध पांडेय तालाब के समीप बुधवार की शाम जोरदार आवाज के साथ अचानक बड़ा गोफ बन गया। करीब 15 से 20 फीट दायरे में बने गोफ में तालाब का पानी घुसने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी। घटना काजू बागान से करीब सौ मीटर की दूरी पर हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कतरास पुलिस और गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही गोविंदपुर क्षेत्रीय व न्यू आकाशकिनारी कोलियरी प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे। प्रबंधन ने जेसीबी लगाकर तालाब के नाले को बंद कराया और गोफ से कुछ दूरी पर वैकल्पिक नाला बनाकर पानी की निकासी शुरू कराई। तालाब का पानी रोकने के लिए बालू से भरे बोरे डालकर बांध बनाने का काम भी शुरू किया गया। भू-धंसान स्थल का लाल फीता से घेराबंदी कर दी गयी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.