धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: बीबीएमकेयू धनबाद में बुधवार को बहुप्रतीक्षित सीनेट की बैठक होगी। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह तीसरी सीनेट बैठक होने जा रही है। छह साल बाद हो रही सीनेट बैठक की तैयारी को लेकर मंगलवार को दिनभर प्रशासनिक भवन में हलचल रही। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बीबीएमकेयू: पीजी एक वर्षीय व दो वर्षीय कोर्स में सीटों का पेच बैठक की तैयारी - शिक्षकेतर कर्मियों का मामला उठाएंगे : अनिल कुमार सीनेटर अनिल कुमार ने बताया कि गुरुवार को होनेवाली सीनेट बैठक में कॉलेज व विश्वविद्यालय के शिक्षकेतरकर्मियों की समस्याएं उठाएंगे। शिक्षकेतर कर्मियों को पंचम वेतनमान में वेतन अनुमोदन के फलस्वरूप 15 नवंबर 2000 के पूर्व में बकाया वेतनांतर राशि का भुगतान किया जाए। वर्ग तीन व वर्ग चार के कतिपय कर्मियों का पंचम, छठा व सप्तम पुनरीक्षित वेत...