Dhanbad News: छह लोगों पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: बाघमारा बाजार के ठाकुरबाड़ी गली निवासी विकलांग दुलारचंद साव ने अपने छोटे भाई समेत छह लोगों के खिलाफ धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने की लिखित शिकायत बाघमारा पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आवेदन में दुलारचंद साव ने अपने छोटे भाई सुभाष कुमार साव, उत्पल साव, रूबी देवी, सुरेश कुमार साव, सेजू देवी और आदित्य कुमार पर एकमत होकर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी अक्सर उनके परिवार के साथ-साथ उनके चचेरे भाई मंटू साव पर भी हमला करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.