धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: जामाडोबा शास्त्री नगर स्थित किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी के आवास पर बुधवार को 16वें वार्षिक 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में विभिन्न मंडलियों ने हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे..हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे से पुरा माहौल भक्तिमय हो गया। केंदुआ की शीला एंड टीम, भौरा की रेणुका रमन एवं राज वल्लभ की टीम, जामाडोबा की मुन्ना कुमार साहनी एंड टीम तथा टाटा पार्क की आरती कुमारी एंड टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर अतिथि समाजसेवी राम मोहन सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: छमछम देवी के आवास पर अखंड कीर्तन छमछम देवी ने कहा कि क्षेत्र के जजमानों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रत्येक वर्ष किन्नर समाज की ओर...