धनबाद, नवम्बर 13 -- घर में बन रहे कृत्रिम छठ घाट Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नया ट्रेंड तेजी से देखने को मिल रहा है। लोग नदी और तालाबों की भीड़ से बचने के लिए अपने घरों में ही कृत्रिम छठ घाट बना रहे हैं। छतों और आंगन में टैंक बनाकर लोग पूरे विधि-विधान से भगवान भास्कर की आराधना की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व में छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए नदी और तालाबों का रुख करना पड़ता था, जहां भीड़ और गंदगी के कारण परेशानी होती थी। इसको देखते हुए अब लोग घर में ही सुरक्षित और सुविधाजनक घाट तैयार कर रहे हैं। खासकर बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए परिजन घर में ही घाट बनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे बुजुर्ग व्रतियों को आने-जाने में आसानी हो रही है। घर, अपार्टमेंट, खुले आंगन और खुले मैदान में ...