धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: महापर्व छठ के समापन के साथ ही सोमवार को काम पर परदेस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ ट्रेनों में उमड़ पड़ी है। धनबाद होकर दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और दक्षिण भारत जाने वाली ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में अप दिशा में अगले कई दिनों तक सीटें खाली नहीं हैं। प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में नो-रूम है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों की पूरी निर्भरता अब तत्काल कोटे पर टिक गई है। धनबाद आरक्षण कार्यालय में तत्काल टिकट के लिए चार काउंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन काउंटरों पर टिकट की चाह लेकर पहुंचने वालों की भीड़ अगले कुछ दिनों तक लंबी ही रहेगी। सोमवार को बुकिंग शुरू होते ही महज कुछ ही मिनटों में सभी सीटें फुल हो गईं। हालत य...