Dhanbad News: चोरी की बाइक के साथ धनसार से दो गिरफ्तार, गए जेल
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनसार थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार तड़के धनसार मोड़ के पास की। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद बाइक का इंजन और चेसिस नंबर घिसा हुआ मिला। पुलिस ने बाइक सवार झरिया कोयरीबांध निवासी विक्की केशरी और धनसार धोबिया तालाब इमामबाड़ा निवासी साबिर अंसारी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह की शिकायत पर धनसार थाना में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। एसआई ने शिकायत में बताया कि सोमवार की रात करीब ढ़ाई बजे पुलिस टीम धनसार मोड़ के पास पहुंची तो धनसार मोड़ की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर दोनों युवक तेजी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.