Dhanbad News: चेक बाउंस में महिला दोषी, दोगुना चुकाने का आदेश
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नूतन एक्का की अदालत ने बुधवार को चेक बाउंस के एक मामले में प्रदीप कुमार की पत्नी दिव्या रानी को दोषी करार दिया। अदालत ने दिव्या रानी को चेक राशि की दुगना रकम भुगतान करने का आदेश दिया है राशि की भुगतान न करने पर छह माह का सजा का निर्देश दिया है। अधिवक्ता संतोष कुमार, विवेक कुमार तथा अजय कुमार ने बताया कि कार्मिक नगर निवासी नीलम कुमारी जमीन के एवज में दिव्या रानी के पति प्रदीप कुमार को साढ़े पांच लाख रुपये दिए थे परंतु प्रदीप कुमार ना तो वादी को जमीन दिया नहीं पैसा वापस किया। तीन लाख 56 हजार रुपये का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.