Dhanbad News: चिरकुंडा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष सुनीता देवी, पार्षद रानी केराई, भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने सोमवार को चिरकुंडा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल के सेवा व सुविधा की जानकारी ली। बताया कि नगर क्षेत्र में यह सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल की स्थिति दयनीय है। सेवा सुविधा को बढ़ाने के लिए व लगातार डॉक्टरों के बैठने के लिए सांसद के समक्ष बात रखी जाएगी। डीसी को भी यहां की समस्या से अवगत कराया जाएगा। बताया कि अस्पताल पहुंचने पर देखा कि चिकित्सक नहीं थे। टीकाकरण की व्यवस्था नहीं थी। एंटी रेबीज, सर्पदंश इंजेक्शन आदि नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.