Dhanbad News: चिरकुंडा में जहरीले रंग से तैयार 1200 किलो लड्डू जब्त, नष्ट कराया
धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: चिरकुंडा, प्रतिनिधि। दीपावली पर मिठाइयों की मांग बढ़ते ही मिलावटखोरों ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ शुरू कर दिया है। चिरकुंडा में सड़क किनारे अवैध रूप से चल रही तीन मिठाई निर्माण इकाइयों में प्रतिबंधित केमिकल रंग मिलाकर लड्डू तैयार किए जा रहे थे। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में इसका खुलासा हुआ। टीम ने तीनों इकाइयों से करीब 1200 किलो बूंदी के लड्डू जब्त किए। इन्हें रंगने के लिए प्रतिबंधित मेटानिल येलो का इस्तेमाल किया जा रहा था। विभाग ने जब्त लड्डुओं को मौके से हटवाकर आबादी से दूर नष्ट करा दिया। वहां मौजूद काजू बर्फी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार के नेतृत्व में टीम ने बाबूलाल शर्मा, हरिवंश पांडेय और हृदया मंडल की दुकानों पर छापेमारी की। तीनों संचालक सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.