Dhanbad News: चिरकुंडा में गहराया पेयजल संकट, विरोध प्रदर्शन
धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: सोनारडंगाल बोरा पट्टी, ऊपर बाजार और रेलवे लाइन साइड समेत चिरकुंडा के विभिन्न वार्डों में गहराए पेयजल संकट को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने नगर अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) और कनीय अभियंता (जेई) को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर नियमित जलापूर्ति और नई पानी टंकी निर्माण की मांग की। लोगों का कहना था कि पिछले एक माह से टूटे पाइप के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। कभी-कभी दो-तीन दिनों तक आपूर्ति ठप रहती है, जिससे भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर अध्यक्ष सुनीता देवी और ईओ प्रियंका कुमारी ने टूटे पाइप की मरम्मत शुरू होने की जानकारी देते हुए मंगलवार से जलापूर्ति सामान्य करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।मौके यह भी पढ़ें- Ghat...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.