धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा पर बुधवार को विधायक राज सिन्हा ने विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित समारोहों में शामिल होकर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का दर्शन और पूजन किया। साथ ही क्षेत्र की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मौके पर विधायक ने कहा कि चित्रगुप्त महाराज सत्य, न्याय, विवेक और कर्म के प्रतीक हैं। ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन हमारी सामाजिक एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने नवागढ़, महेशपुर, विनोद नगर, पुराना स्टेशन, मेमको मोड़, कतरास बाजार, बाबूडीह, हाउसिंग कॉलोनी, हीरापुर, सिंदरी और जगजीवन नगर सहित अन्य स्थानों पर आयोजित समारोहों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कायस्थ समाज ने श्रद्धा के साथ की कल...