धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: बरोरा। श्रावण मास की तृतीय सोमवारी पर धनबाद सांसद ढुलू महतो ने अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ चिटाही धाम स्थित रामराज मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मौके पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो अपने पत्नी डोली देवी के साथ मौजूद थे। मंदिर के मुख्य पंडित आचार्य विपिन कुमार तिवारी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद ढुलू महतो ने देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मुराईडीह की महिलाओं ने हरिणा में मनाया सावन महोत्सव यह भी पढ़ें- Bokaro News: सावन की तीसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...