Dhanbad News: चासनाला में पीएचईडी इंचार्ज पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: पुरानी रंजिश में धनबाद नगर निगम की पेयजल आपूर्ति योजना के प्रभारी संजय महतो (44) पर शनिवार देर रात जानलेवा हमला कर दिया गया। चासनाला नोनिया बस्ती स्थित पानी टंकी के पास कुछ युवकों ने रेंच और पाइप से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। अधमरा कर हमलावर उन्हें रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें धनबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के विरोध में रविवार को कांड्रा के दर्जनों ग्रामीणों ने पाथरडीह थाने पहुंचकर घेराव किया और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। इस वारदात के बाद सिंदरी से जोड़ापोखर क्षेत्र में जलापूर्ति ठप हो गई है, जिससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित है। यह भी पढ़ें- Chapra News: चाकू से हम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.