Dhanbad News: चार वर्षीय स्नातक के पहले बैच का रिजल्ट जारी
धनबाद, सितम्बर 28 -- Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूजीपी) के पहले बैच के सेमेस्टर-8 का परीक्षा परिणाम सफलतापूर्वक जारी कर दिया है। इसके साथ ही बीबीएमकेयू झारखंड के विश्वविद्यालयों में एफवाईयूजीपी के पहले बैच को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला पहला विश्वविद्यालय बन गया है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि को झारखंड के उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। सेमेस्टर-8 का परिणाम जारी होने के साथ ही एफवाईयूजीपी के प्रथम बैच की शैक्षणिक यात्रा पूरी हो गई। विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों और अधिकारियों ने इसे संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि बतायी।
इस उपलब्धि के पीछे इस उपलब्धि के पीछे विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग, शिक्षकों और अन्य कर्मियों के समन्वित प्रयास को महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.