Dhanbad News: चार माह से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों का धरना
धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: तेतुलमारी स्थित नगरीकला दक्षिण पंचायत के ग्रामीणों ने चार माह से जारी बिजली संकट के खिलाफ सोमवार को सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना दिया। आंदोलन का नेतृत्व पंचायत के मुखिया अशोक ठाकुर ने किया। तेतुलमारी टाउनशिप कॉलोनी व आसपास के ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यालय के जेनरेटर की बिजली लाइन काट दी। आरोप लगाया कि प्रबंधन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर सका है। आंदोलन के दौरान कुछ समय के लिए बिजली बहाल कर दी जाती है, लेकिन बाद में फिर वही समस्या उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने शीघ्र उचित कदम नहीं उठाया तो क्षेत्रीय कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दो सप्ताह से खराब है ट्रांसफॉर्मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.