Dhanbad News: चार माह से आवंटन नहीं, बच्चों की थाली से अंडा-हलवा गायब
धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। समाहरणालय से मुश्किल से एक किलोमीटर दूर भेलाटांड़-1 आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति खराब है। बीते चार माह से केंद्र को बच्चों के पोषाहार के लिए राशि का आवंटन नहीं हुआ है। नतीजा है कि पैसे के अभाव में बच्चों को न नाश्ते में हलवा मिल रहा है और न खाने में अंडा। केंद्र की सेविका और सहायिका उधार में राशन लाकर बच्चों को खिला रही है। आठ लेन सड़क स्थित भेलाटांड़ बस्ती में आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को सिर्फ खिचड़ी खिलाई जा रही है। कभी-कभी दाल चावल भी मिलता है। सुबह में नाश्ते में सूजी का हलवा देने का प्रावधान है। पैसे की कमी की वजह से बच्चों को नाश्ता नहीं मिल पाता है। कभी-कभी सत्तू घोलकर बच्चों को पीने के लिए दिया जाता है। सेविका पायल कुमारी ने अभी कुछ दिन पहले ही आंगनबाड़ी में अपना योगदान दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.