Dhanbad News: चार दिनों से सर्वर डाउन, नहीं बन रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र
धनबाद, जुलाई 15 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम से जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाना मुश्किल भरा काम है। बीते चार दिनों से सर्वर डाउन रहने से प्रमाण-पत्र नहीं बन रहे हैं। कोई सिंदरी तो कोई झरिया से आकर घूम रहा है, लेकिन उनका सर्टिफिकेट नहीं बन रहा है। नगर निगम जन्म-मृत्यु शाखा के कर्मी सर्वर डाउन रहने का हवाला देकर लोगों को वापस कर रहे हैं। नगर निगम में हर दिन औसतन 40-45 आवेदन जमा होते हैं। बीते चार दिनों में 200 आवेदन लंबित हो गए हैं। कोई स्कूल में एडमिशन के लिए नगर नगम की दौड़ लगा रहा है तो कोई मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए भटक रहा है। भारत सरकार के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) में हर माह कोई-न-कोई खराबी रहती है। बीते चार दिनों से सर्वर डाउन रहने का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। इसका न स्थायी समाधान नगर निगम के पास है और न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.