Dhanbad News: चार दिनों से झमाडा की जलापूर्ति व्यवस्था ध्वस्त
धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: झमाडा जामाडोबा जल संयंत्र की जलापूर्ति व्यवस्था पिछले चार दिनों से पूरी तरह चरमरा गई है। झरिया क्षेत्र में तीसरे दिन भी शुक्रवार को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी, जिससे करीब 4 लाख की आबादी पानी के लिए परेशान है। भीषण जल संकट के बीच लोगों के घरों में स्टॉक कर रखा पानी अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। हालांकि झमाडा प्रबंधन जलापूर्ति व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन एक के बाद एक आ रही तकनीकी दिक्कतों ने स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया है। चार दिनों से पानी की एक बूंद न मिलने के कारण झरिया शहर, कोलियरी क्षेत्र, धनसार, बस्ताकोला, शिमलाबहाल, चौथाई कुल्ही और बनियाहीर आदि इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है।
पाइपलाइन में समस्या झमाडा कर्मियों के अनुसार, जीतपुर नुनुकडीह पुल के समीप बुधवार को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.