Dhanbad News: चार घरों में चोरी, लाखों के आभूषण ले गए चोर
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: भाटडीह ओपी क्षेत्र के नागदा बस्ती स्थित प्रमाणिक टोला में सोमवार की देर रात चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाया। चोर हजारों रुपए नगद और लाखों रुपए के आभूषण ले गए हैं। चोरों ने जिन कमरों में घर के सदस्य सो रहे थे, उन्हें बाहर से बंद कर दिया था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। बाहर निकलने पर दूसरे कमरों के ताले टूटे मिले। सूचना पर भाटडीह ओपी पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार रमेश प्रमाणिक, लालू नापित, निमाई नापित और अजय प्रमाणिक सोमवार की रात खाना खाने के बाद दूसरे कमरों में ताला लगाकर सो गए थे। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर मोबाइल से पड़ोसियों को बुलाया गया। कमरों की तलाशी लेने पर सामान बिखरा मिला। बक्से व ट्रंक के ताले टूटे थे, जबकि अलमारी खुली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.