धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: कतरास। रामकनाली ओपी क्षेत्र के झींझीपहाड़ी गांव में बुधवार को तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया, लेकिन चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर रामकनाली ओपी पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। क्षतिग्रस्त स्कूटी युवा नेता विशाल महतो की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...