धनबाद, अक्टूबर 6 -- Dhanbad News: राजगंज के लाल बाजार स्थित नानटु दे की चाय-नाश्ता दुकान में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने चोरी करने के बाद आग लगा दी। इस घटना में दुकानदार को लाखों रुपए के नुकसान हुआ है। दुकान के मालिक नानटु दे ने बताया कि रविवार रात लगभग एक बजे अपराधी दुकान के पीछे लगे एस्बेस्टस शीट को उखाड़कर अंदर घुसे। उन्होंने गल्ला चुरा लिया। इसमें पांच हजार रुपए नकद थे। इसके अलावा चोरों ने दुकान से सिगरेट, पान-मसाला, बिस्किट, तेल और अन्य कीमती सामानों में आग लगा दी। आग पर एक ग्रामीण की नजर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना रात्रि गश्त कर रही राजगंज पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान मालिक को बुलाया। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान के अधिकांश सामान जल चुके...