Dhanbad News: चाऊमीन खाने निकली छात्रा लापता, प्राथमिकी दर्ज
धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: मधुबन थाना क्षेत्र की सिनीडीह पंचायत निवासी 16 वर्षीय छात्रा शुक्रवार शाम से लापता है। परिजनों ने रविवार को मधुबन पुलिस को लिखित शिकायत देकर नाबालिग बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। छात्रा के पिता के अनुसार उनकी बेटी चाऊमीन खाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.