Dhanbad News: चांद और सजना का साथ किया दीदार
धनबाद, अक्टूबर 30 -- धनबाद में करवा चौथ का उत्साह Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। हाथों में मेहंदी, माथे पर सिंदूर और सोलह शृंगार से सजी सुहागिनों ने गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को विधि-विधान से चौथ माता की पूजा-अर्चना की और उनकी कथा सुनी। रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। इस दौरान घरों से लेकर मंदिरों तक भक्ति और उत्सव का माहौल रहा। शहर के शक्ति मंदिर में करवा चौथ पर सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया। शाम चार बजे से ही सुहागिनें पूजा की थाल सजाकर मंदिर पहुंचने लगीं। मंदिर में महिलाओं के लिए अलग-अलग समूहों में पूजन की व्यवस्था की गई थी। मारवाड़ी और पंजाबी समाज के साथ अन्य समाजों की सुहाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.