Dhanbad News: चांदकुइया मोड़ पर जलजमाव से लोग परेशान
धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: अलकडीहा। लगातार हो रही बारिश के कारण तीसरे थाना क्षेत्र के चांदकुइया मोड़ पर स्थिति नारकीय हो गई है। मुख्य सड़क पर घुटने तक पानी भर जाने से कई दुकानों में गंदा पानी घुस गया है। इससे व्यवसायियों को काफी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को हो रही है। नाराज लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़ें- Banka News: झमाझम बारिश में शंभूगंज बाजार हुआ तालाब में तब्दील, जलजमाव से राहगीर परेशान यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश में खुल गई नगर पंचायत के जल निकासी व्यवस्था की पोल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.