Dhanbad News: चहारदीवारी के मलबे से दबी दो गुमटियां, तीन घायल
धनबाद, नवम्बर 1 -- जर्जर चहारदीवारी ढहने से तीन लोग घायल Dhanbad News: बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के गुहीबांध स्थित सलानपुर वर्कशॉप की जर्जर चहारदीवारी शनिवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक ढह गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि दो गुमटियां मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में गुहीबांध निवासी मुन्ना अंसारी के माथे और चौहान पट्टी दास टोला निवासी दीपक दास के पैर में चोट आई है। वहीं गुमटी दुकानदार विकास रवानी के पीठ और माथे में गंभीर चोट लगी है। हादसे में उनकी पान एवं कोल्ड ड्रिंक की दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.