Dhanbad News: चलते हाइवा से कोयला उतारने वालों पर कसा शिकंजा
धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया-केंदुआ मुख्य मार्ग पर चलते हाइवा से कोयला उतारने वाले गिरोहों पर सीआईएसएफ जवानों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीसीसीएल के सीएमडी के दिशा-निर्देश पर पिछले दो दिनों से जवानों की कड़ी निगरानी में कोयले की ट्रांसपोर्टिंग की जा रही है।
सीआईएसएफ की कार्रवाई झरिया-केंदुआ मार्ग पर शाम ढलते ही सीआईएसएफ जवानों की चौकसी और पेट्रोलिंग काफी बढ़ जाती है। बताते चलें कि विभिन्न कोलियरियों से इसी मार्ग के जरिए बीएनआर साइडिंग तक कोयला भेजा जाता है। इस मार्ग पर पिछले करीब डेढ़ दशक से कोयला लोड हाइवा पर चढ़कर कोयला उतारने का अवैध धंधा चल रहा था।
खतरे और हिंसा इस जानलेवा खेल में हाइवा से गिरने के कारण एक दशक पहले भगतडीह के पास मौत भी हो चुकी है। झरिया के सिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में कोयल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.